बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में रावण वध के दौरान नापाक मंसूबों पर फिरा पानी, 6 संदिग्ध लिए गए हिरासत में

पटना में रावण वध के दौरान नापाक मंसूबों पर फिरा पानी, 6 संदिग्ध लिए गए हिरासत में

PATNA : शुक्रवार को रावण वध के दौरान गड़बड़ी फैलाने की आशंका में पटना के गांधी मैदान से 6 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। सभी से पूछताछ चल रही है। पुलिस को इनकी गतिविधियां संदिग्ध दिखीं, जिसके बाद इन्हें पुलिस कस्टडी में लिया गया। बता दें कि रावण वध को लेकर गांधी मैदान इलाके में चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती की गयी थी। 

दशमी के मौके पर हर साल गांधी मैदान में रावण वध का आयोजन किया जाता है। मुख्यमंत्री के अलावा कई गणमान्य लोग इसमें शरीक होते हैं। शुक्रवार को भी सीएम नीतीश कुमार और विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी के साथ केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद सहित कई अन्य गणमान्य लोग कार्यक्रम में उपस्थित थे। गौरतलब है कि साल 2014 में रावण वध के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जाते ही गांधी मैदान में भगदड़ मच गयी थी, जिसमें कई लोगों की जान भी चली गयी थी। 

गांधी मैदान के गेट नंबर 10 लेकर सीएम नीतीश कुमार पहले ही चिंता जाहिर कर चुके थे। इसीलिए गेट नंबर 10 पर तेजतर्रार डीएसपी रामाकांत प्रसाद के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस बल की नियुक्ति की गयी थी। इसके अलावे जिला प्रशासन की ओर से दो विशेष दंडाधिकारियों को भी नियुक्त किया गया था। 

डीएसपी रामाकांत प्रसाद खुद गांधी मैदान के गेट नंबर 10 पर मोर्चा संभाले हुए थे। सभी पुलिसकर्मियों को भी अलर्ट मोड में रखा गया था। साथ ही नागरिक सुरक्षा दृष्टिकोण से एनसीसी के कैडेटों को भी तैनात किया गया था। गांधी मैदान के सभी गेटों पर डीएसपी रैंक के पदाधिकारी सहित दण्डाधिकारी की नियुक्ति की गयी थी।

Suggested News