बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मधेपुरा मे एक साथ मिले 7 कोरोना पॉजिटिव मरीज, मचा हड़कंप

मधेपुरा मे एक साथ मिले 7 कोरोना पॉजिटिव मरीज, मचा हड़कंप

MDHEPURA : बिहार मे कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। आज रविवार की  सुबह तक स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किये गये आंकड़े के अनुसार प्रदेश में मरीजों की संख्या 629 हो गई है। 

वहीं कोशी इलाके से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां मधेपुरा में एक साथ 7 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले है। मामला सामने आने के बाद जिले में हड़कंप मचा हुआ है। 

बताया जा रहा है कि ये सातो मरीज पुरैना के है और पहले से ही कोरेंटाइन सेंटर है। अब इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन द्वारा इनकी ट्रैवल हिस्ट्री और इनके संपर्क में आये लोगों की जांच पड़ताल की जा रही है। 

मधेपुरा से मो. मेराज आलम की रिपोर्ट 

Suggested News