बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मधेपुरा में फिर एक साथ मिले 7 कोरोना पॉजिटिव मरीज, मचा हड़कंप

मधेपुरा में फिर एक साथ मिले 7 कोरोना पॉजिटिव मरीज, मचा हड़कंप

MADHEPUR : प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किये गये आंकड़े के अनुसार प्रदेश में मरीजों की संख्या 1080 पहुंच गई है। 

वहीं मधेपुरा जिले में शुक्रवार को एक साथ 7 लोग कोरोना पॉजिटिव के मरीज मिले है।   मामला सामने आने के बाद जिले में हड़कंप मचा हुआ है। 

मधेपुरा जिला के कुमारखंड प्रखण्ड से तीन,बिहारीगंज से दो ,जिला मुख्यालय मधेपुरा से एक और मुरलीगंज से एक कुल सात मरीजों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है।

एक साथ 7 पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद जिला प्रशासन भी सकते में है। प्रशासन द्वारा इनकी ट्रैवल हिस्ट्री और इनके संपर्क में आये लोगों की जांच पड़ताल की जा रही है। 

बता दें इससे पहले मधेपुरा जिले में 7 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल चुके है। 

मधेपुरा से मो. मेराज आलम की रिपोर्ट

Suggested News