बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भाजपा का बड़ा दावा, दुनिया में केवल 8 देश ऐसे जिनकी जनसंख्या बीजेपी कार्यकर्ताओं से ज्यादा

भाजपा का बड़ा दावा, दुनिया में केवल 8 देश ऐसे जिनकी जनसंख्या बीजेपी कार्यकर्ताओं से ज्यादा

भाजपा ने बड़ा दावा किया है। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा है कि दुनिया में केवल 8 देश ऐसे हैं जिनकी जनसंख्या बीजेपी के कार्यकर्ताओं से ज्यादा है। बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने गुरुवार को सदस्यता अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि इस बार बीजेपी की सदस्यता में 7 करोड़ की बढ़ोतरी होने जा रही है। 11 करोड़ सदस्यों में इन सदस्यों के जुड़ने से अब पार्टी के सदस्यों की संख्या 18 करोड़ होगी।

जेपी नड्डा ने बीजेपी मुख्यालय में मीडिया को बताया कि पहले हमारी (बीजेपी की) सदस्य संख्या 11 करोड़ थी। इस बार सदस्यता अभियान के दौरान 5 करोड़ 81 लाख 34 हजार 242 लोगों ने ऑनलाइन माध्यम से सदस्यता ली। यह पिछली सदस्य संख्या का 50 प्रतिशत से ज्यादा है।

उन्होंने कहा कि 62 लाख 35 हजार 967 लोगों ने ऑफलाइन माध्यम से सदस्यता ली है और बड़ी संख्या में मिस्ड काल के माध्यम से भी सदस्यता ली गई है। इन सभी आंकड़ों को जोड़ लें तब यह संख्या 7 करोड़ हो जाएगी। उन्होंने कहा कि दुनिया में केवल 8 देश ऐसे हैं जिनकी जनसंख्या हमारे पार्टी के कार्यकर्ताओं से ज्यादा है।
 
 नड्डा ने कहा कि पार्टी सदस्यता अभियान का शुभारंभ 6 जुलाई को वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया था। इसकी समाप्ति 20 अगस्त को हुई। ये एक सफल अभियान रहा है । उन्होंने कहा कि मिस्ड काल से जुड़ी सदस्यता के बारे में जहां सर्वर वीक था वहां के आंकड़े आने बाकी हैं।

Suggested News