बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लड़की से छेड़खानी के आरोप में MIT मुज़फ़्फ़रपुर के 7 छात्र निष्काषित

लड़की से छेड़खानी के आरोप में MIT मुज़फ़्फ़रपुर के 7 छात्र निष्काषित

MUZAFFARPUR : जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है जहां  लड़की से छेड़खानी के आरोप में एमआईटी के साथ छात्रों को निष्कासित कर दिया गया है। अनुशासन समिति की रिपोर्ट के बाद दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बताया जाता है कि संस्थान के गेट पर अवस्थित टी स्टॉल पर छात्राओं के साथ छेड़खानी की गई थी। पीड़ित छात्राओं ने तत्काल प्रबंधन से इसकी शिकायत की। प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाते हुए आरोपी छात्रों पर कार्रवाई की गई है।

संस्थान के सूत्रों की मानें तो इस इन छात्रों को छेड़खानी के आरोप में वर्ग एवं अभ्यास कार्य से तत्काल निलंबित कर दिया गया है। 

अनुशासन समिति के द्वारा उन पर लगे आरोपों की जांच कराई जा रही है। जांच में आरोपी छात्र दोषी पाए गए तो कानूनी कार्रवाई भी होगी।

विवेकानंद की रिपोर्ट

Suggested News