बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पुलिस ने 70 मरकज वालों को किया अरेस्ट, क्वारेंटाइन खत्म होने के बाद हुई गिरफ्तारी

पुलिस ने 70 मरकज वालों को किया अरेस्ट, क्वारेंटाइन खत्म होने के बाद हुई गिरफ्तारी

DESK : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर और प्रयागराज में कुल 70 विदेशी जमातियों को गिरफ्तार किया गया है। सहारनपुर में 54 और प्रयागराज में 16 जमातियों की गिरफ्तारी हुई है। इसके अलावा प्रयागराज में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रोफेसर मोहम्मद शाहिद और दो मस्जिदों के मुतवल्ली समेत 14 अन्य लोगों को इन विदेशी जमातियों को शरण देने, साक्ष्य छिपाने के लिए गिरफ्तार करके महामारी अधिनियम के तहत आरोपी बनाया गया है। मंगलवार को पुलिस इन्हें रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में पेश करेगी। सभी करेली के एक गेस्ट हाउस में क्वॉरंटाइन किए गए हैं।

सहारनपुर में जिनकी गिरफ्तारी हुई है, उन पर पासपोर्ट व वीजा नियमों के उल्लंघन के आरोप हैं। इनमें से अधिकांश जमाती इंडोनेशिया और सूडान के हैं। इनका क्वारंटाइन पूरा होने के बाद गिरफ्तार किया गया है। 

प्रयागराज में 31 मार्च को मस्जिद से निकाले गए थे
प्रयागराज के पुलिस अफसरों का कहना है कि दिल्ली में तबलीगी जमात में शामिल हुए थाइलैंड और इंडोनेशिया के नागरिक टूरिस्ट वीजा पर यहां आए थे। कोरोना संक्रमण फैलने के बाद पुलिस को सूचना दिए बगैर वे इधर-उधर ठहर गए। इंडोनेशिया के सात लोग अब्दुल्लाह मस्जिद में ठहरे। पुलिस को इसकी जानकारी नहीं दी। 31 मार्च को पुलिस ने सातों विदेशियों को मस्जिद से निकाल कर क्वारंटाइन किया। करेली की हेरा मस्जिद में थाइलैंड के नौ नागरिक ठहरे थे।

Suggested News