बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेगूसराय में व्यवसायी के कर्मचारी से 70 हजार की लूट, विरोध करने पर मारी गोली

बेगूसराय में व्यवसायी के कर्मचारी से 70 हजार की लूट, विरोध करने पर मारी गोली

BEGUSARAI : जिले में पुलिस के लाख कोशिश के बावजूद लूट और हत्या की घटना थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज ही पुलिस ने अपराध पर लगान लगाने को लेकर शहर में ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान चलाया और इसी बीच अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम देकर उन्हें चुनौती दे डाली है। 

मामला   तेघड़ा थाना क्षेत्र के केलाबाड़ी की है। जहां बेखौफ अपराधियों ने एक व्यवसायी के कर्मचारी से 70 हजार रुपये लूट लिए है। वहीं विरोध करने पर उसे गोली मार दी है। घायल कर्मचारी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि जिले के एक व्यवसायी का कर्मचारी बाजार से पैसा कलेक्शन कर ऑटो से लौट रहा था। इसी दौरान अपराधियों ने उससे कलेक्शन के 70 हजार रुपये लूट लिए और गोली मारकर फरार हो गए। 

घटना में घायल कर्मचारी को स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। 

बेगूसराय से कृष्णा की रिपोर्ट

Suggested News