72 साल के नंद किशोर यादव को पहनाई गई 72 किलो की फूलमाला, स्वागत से भावुक हुए विधानसभा अध्यक्ष

PATNACITY : बिहार में नई सरकार अपना आकार ले चूंकि है।नई सरकार के गठन के बाद भाजपा के पटना साहिब विधायक नंदकिशोर यादव का सर्वसम्मत्ति से बिहार विधानसभा का अध्यक्ष मनोनीत किया गया जिसके बाद उनके विधानसभा क्षेत्र पटना साहिब के भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी खुशी देखी जा रही है।
आज बिहार विधानसभा अध्यक्ष के सम्मान में उनके क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा उनका अभिनंदन औऱ सम्मान समारोह आयोजित किया जिसमें नंदकिशोर यादव शामिल हुए।आतिशबाजी कर उनका स्वागत भी किया गया।
वहीं मालसलामी मंडल के भाजपा नेत्री अंजली राय औऱ समाजसेवी पिंकू यादव संजीव यादव,मनोज यादव, राजेश मेहता एवम अन्य भाजपा कार्यकर्ताओ ने नंदकिशोर यादव जी के 72 वर्ष पूरे होने पर 72 किलो का माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया। साथ ही इस दौरान इतना प्यार औऱ स्नेह पाकर बिहार विधानसभा अध्यक्ष कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते करते भावुक भी हो गए।
रिपोर्ट - रजनीश