74th REPUBLIC DAY : जिला स्तरीय समारोह में उल्टा फहराया तिरंगा, कमिश्नर ने दी सलामी, मंच पर मचा हड़कंप

DARBHANGA : जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में दरभंगा के कमिश्नर मनीष कुमार द्वारा नेहरू स्टेडियम में उल्टा झंडोत्तोलन किया गया। साथ ही कमिश्नर ने उल्टे तिरंगे को ही सलामी भी दे दी। ज्योंही इस बात का एहसास हुआ, वहां हड़कंप मच गया।  इस दौरान मंच पर जिलाधिकारी राजीव रौशन ,एसएसपी अवकाश कुमार ,सीटी एसपी सागर कुमार झा जदयू विधायक अजय कुमार चौधरी भाजपा केवटी विधायक मुरारी मोहन झा मौजूद थे।

आनन फानन में तिरंगा को नीचे उतारा गया

मंच पर कमिश्नर और विधायकों की मौजूदगी में ध्वजारोहण के कुछ देर बाद ही तिरंगे को उतारना पड़ा और तिरंगे को दोबारा सही तरीके से तिरंगा को फिर फहराया गया। इस दौरान सभी अधिकारी परेशान नजर आए।

उल्टा झंडाेत्तोलन पर भाजपा विधायक मुरारी मोहन झा ने सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि यह तिरंगे का अपमान है। जिस ऐतिहासिक मैदान पर पिछले कई सालों से जिला का मुख्य समारोह आयोजित हो रहा  है। मंडल के कमिश्नर, विधायक और तमाम अधिकारी मौजूद हैं, वहां इस तरह की गलती कहीं से स्वीकार नहीं की जा सकती है।

उन्होंने कहा तिरंगे को सही तरीके से लगाने में अधिकारियों और कर्मियों ने बड़ी लापरवाही की है। मेरी मांग है कि जो भी कर्मी और अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई थी, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए