बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

76th INDEPENDENCE : रोहतास का पौराणिक और ऐतिहासिक महत्व, इसके विकास का लें संकल्प : डीएम

76th INDEPENDENCE : रोहतास का पौराणिक और ऐतिहासिक महत्व, इसके विकास का लें संकल्प : डीएम

SASARAM : सासाराम में 76वैं स्वतंत्रता दिवस पर न्यू स्टेडियम फजलगंज में मुख्य समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने झंडोत्तोलन किया। इससे पूर्व उन्होंने रोहतास के एसपी आशीष भारती के साथ परेड की सलामी ली।

 इस दौरान जिले के तमाम आलाधिकारियों के अलावे गणमान्य लोग एवं आम जनता उपस्थित हुए। झंडोत्तोलन के उपरांत स्कूली बच्चों ने राष्ट्रगान गाया गया। बता दें कि आजादी का अमृत महोत्सव भी मनाया जा रहा है। जिसको लेकर जिला में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। झंडोत्तोलन के बाद डीएम धर्मेंद्र कुमार ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया इस दौरान उन्होंने जिले में चल रहे विकास योजनाओं की चर्चा की। साथ ही आम जनमानस से आपसी भाईचारा सद्भाव और प्रेम बनाए रखने की अपील की।

डीएम धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने जान की आहूति देकर यह दिन दिखाया है। इस दौरान उन्होंने कहा रोहतास पौराणिक और ऐतिहासिक महत्व वाला जिला है। डीएम ने जिले के लोगों को परिश्रमी बताते हुए कहा हमें यह संकल्प लेना होगा कि विकास के लिए अपना योगदान देंगे। 

Suggested News