बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मंदिर परिसर स्थित कृत्रिम तालाब में होगा सामूहिक 77 चित्रगुप्त प्रतिमाओं का विसर्जन- आरके सिन्हा

मंदिर परिसर स्थित कृत्रिम तालाब में होगा सामूहिक 77 चित्रगुप्त प्रतिमाओं का विसर्जन- आरके सिन्हा

पटनासिटी. दीवान मुहल्ला नौजर घाट स्थित श्री चित्रगुप्त आदि मंदिर परिसर में स्थित कृत्रिम तालाब में शहर में स्थापित होने वाले 77 चित्रगुप्त प्रतिमाओं का सामुहिक विसर्जन शुक्रवार को होगा। इसकी जानकारी देते हुए श्री चित्रगुप्त आदि मंदिर प्रबंधक समिति के अध्यक्ष सह पूर्व सांसद आरके सिन्हा ने बताया कि समिति की ओर से गंगा को प्रदूषित नहीं करने के संकल्प के साथ मंदिर परिसर में स्थित कृत्रिम तालाब में इसका विसर्जन होगा।

चित्रगुप्त पूजा के दिन गुरुवार को मंदिर में सामूहिक पूजन व प्रसाद वितरण के उपरांत दर्शन के लिए आने वाले प्रबुद्ध जनों को सम्मानित करने के साथ भजन संध्या व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन मनीषा श्रीवास्तव की देखरेख में होगा। संवाददाता सम्मेलन में मंदिर समिति के कार्यकारी सदस्य प्रो. निर्मल कुमार श्रीवास्तव, प्रधान सचिव सुदामा प्रसाद सिन्हा, सचिव सुशील कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष प्रो. चंद्रमोहन राय सक्सेना, उपाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा, महिला सदस्य शालिनी सिन्हा व कुसुमलता वर्मा, चंद्रभानु समेत अन्य उपस्थित थे।

Suggested News