बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में 8 IAS अधिकारियों को नयी जिम्मेदारी

बिहार में 8 IAS  अधिकारियों को नयी जिम्मेदारी

PATNA :  बिहार सरकार ने प्रधान सचिव स्तर के 8 IAS  अधिकारियों को नयी जिम्मेदारी दी है। इनमें कुछ का ट्रांसफर किया गया है और कुछ को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी।

उद्योग विभाग के प्रधान सचिव एस सिद्धार्थ को वित्त विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है। चर्चित अधिकारी के के पाठक जो राजस्व पर्षद के सदस्य थे उन्हें लघु जलसंसाधन विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है। वे उद्योग विभाग के प्रधान सचिव के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे। शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव आर के महाजन को निगरानी विभाग के प्रधान सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। कृषि विभाग के प्रधान सचिव सुधीर कुमार को गन्ना विकास विभाग के प्रधान सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव चैतन्य प्रसाद को संसदीय कार्य विभाग के प्रधान सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वित्त विभाग की प्रधान सचिव सुजाता चक्रवर्ती को केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए विरमित किया गया है। श्रीमती प्रतिमा सतीश कुमार को वाणिज्य कर विभाग का सम्पूर्ण प्रभार दिया गया है। मनोज कुमार को अगले आदेश तक कार्यपालक निदेशक, बिहार एड्स नियंत्रण सोसाइटी का प्रभार दिया गया है।

Suggested News