बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

13 वर्षीय नाबालिग से 80 लोगों ने किया गैंगरेप, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

13 वर्षीय नाबालिग से 80 लोगों ने किया गैंगरेप, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

N4N DESK : एक नाबालिग से 8 महीने के भीतर तक़रीबन 80 लोगों ने गैंगरेप किया। जिसके बाद पुलिस के द्वारा उसे रेस्क्यू किया गया। हालाँकि पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। मामला आंध्र प्रदेश के गुंटूर का बताया जा रहा है। घटना के सम्बन्ध में बताया जा रहा है की 13 वर्षीय नाबालिग के माँ की 2021 में कोरोना से अस्पताल में मौत हो गयी थी। जिसकी बाद एक महिला उसके पिता को बिना बताये लेकर चली गयी थी। जिसके बाद नाबालिग के पिता के बेटी के गुमसुदगी का मामला दर्ज कराया था। 

मामले की जांच करते हुए पुलिस के 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जिसमें बी.टेक का एक स्टूडेंट भी शामिल है। आरोपियों और पीडिता से पूछताछ के दौरान चौंकाने वाले हकीकत का पता चला। जिसके बाद करीब 80 लोगों को गिरफ्तार किया गया। जिसमें 35 दलाल हैं और बाकी ग्राहक बनकर पहुंचने वाले लोग हैं। 

लड़की की उम्र और हालात का फायदा उठाकर कई गिरोहों ने उसकी खरीद-फरोख्त की और उसे प्रदेश में कई जगह बेचा गया। उसे तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के वेश्यालयों में वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर किया गया। फिलहाल पुलिस एक आरोपी की तलाश में है जो लंदन में है। इस केस में पुलिस ने विजयवाड़ा, हैदराबाद, काकीनाडा और नेल्लोर से पकड़े गए आरोपियों से एक कार, 53 मोबाइल, तीन ऑटो और कुछ बाइक भी बरामद की हैं।


Suggested News