बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नालंदा में बंधन बैंक के कर्मी से 80 हजार की लूट, विरोध करने पर मारी गोली

नालंदा में बंधन बैंक के कर्मी से 80 हजार की लूट, विरोध करने पर मारी गोली

NALANDA : प्रदेश में अपराधी पूरी तरह से बेखौफ हो गये है। उन्हें कानून और पुलिस का कोई डर नहीं रह गया है। आए दिन प्रदेश की किसी ने किसी जिले में अपराधी हत्या और लूट की घटना को अंजाम देकर आराम से चलते बन रहे है। 

आज एकबार फिर बेखौफ अपराधियों ने जमकर तांडव मचाया है। सुपौल के बाद अब नांलदा में अपराधियों द्वारा लूट की घटना को अंजाम दिया गया है। 

बेखौफ अपराधियों ने नालंदा के थरथरी थाना क्षेत्र के अस्ता मोड़ के पास बंधन बैंक के कर्मचारी से दिनदहाड़े 80 हजार रुपये लूट लिये है। वहीं विरोध करने पर कर्मचारी को गोली मार दी है। 

घटना में गंभीर रुप से घायल कर्मचारी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुटी है। 

बता दें इससे पहले सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज थाना इलाके में अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम को देते हुए बंधन बैंककर्मी से 3 लाख रूपए लूट कर फरार हो गए।  त्रिवेणीगंज थाना इलाके के भूड़ा गांव के पास अपराधियों ने इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया है।

पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है लेकिन फिलहाल कुछ भी कहने से बच रही है।

नालंदा से राज की रिपोर्ट



Suggested News