बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राजगीर में मनाया गया आम जनता पार्टी राष्ट्रीय का 8 वां स्थापना दिवस, पार्टी के हजारों नेता और कार्यकर्त्ताओं ने किया शिरकत

राजगीर में मनाया गया आम जनता पार्टी राष्ट्रीय का 8 वां स्थापना दिवस, पार्टी के हजारों नेता और कार्यकर्त्ताओं ने किया शिरकत

NALANDA : राजगीर के अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन हॉल में आम जनता पार्टी राष्ट्रीय का आठवां स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विद्यापति चंद्रवंशी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि एक मौका आम जनता पार्टी राष्ट्रीय को दीजिए। आपने 15 साल बनाम 15 साल देखा है। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार हो या राज्य सरकार। आज तक महंगाई की समस्या हो, बेरोजगारी हो या शिक्षा का स्तर हो या स्वास्थ्य हो। किसी समस्या का समाधान सरकार नहीं कर पाई है। जितनी भी इस देश में समस्या है। आज भी उसी तरह है। जिस तरह 75 साल पहले था। यहां तक कि समस्या घटने के बजाय बढ़ी है। 

उन्होंने इन सभी का मूल कारण जनता द्वारा जातीयता पर वोट करने को बताया। उन्होंने कहा कि जनता जाति के आधार पर वोट करना छोड़ दें तो सारी समस्याओं का समाधान इसी में है। उन्होंने जातिगत जनगणना को सही ठहराते हुए कहा कि यदि जातीय जनगणना राज्य सरकार कराती है तो इस पर आने वाला खर्च केंद्र सरकार को वहन करना चाहिए। उन्होंने विशेष राज्य के दर्जे की मांग पर कहा कि बिहार को विशेष पैकेज नहीं विशेष राज्य के दर्जा की जरूरत है। उन्होंने किसान कानून सरकार द्वारा वापस लेने पर कहा कि जब तक पार्टी व्हिप जारी करती रहेगी। तब तक कानून वापस लेने की परिस्थितियां बनती रहेगी। क्योंकि पार्टियों द्वारा व्हिप जारी कर किसी बिल को लोकसभा और राज्यसभा में पास करा लेना प्रजातंत्र की हत्या है। बिहार में शराबबंदी कानून पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि आचरण को कानून से नहीं रोका जा सकता। 

उन्होंने कहा की देश में जो व्यक्ति समाज में आर्थिक रूप से पिछड़े हुए हैं। उसके व्यक्तिगत वार्षिक आय में बढ़ोतरी होना ही वास्तविक रूप से देश विकसित कराएगा। उन्होंने देश की महिला को ही समाज को आगे बढ़ाने और शिक्षित करने का आधार कहा है। इसलिए महिला के शिक्षा का स्तर पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रवि वात्स्यायन, प्रधान राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद परवेज खान, राष्ट्रीय महासचिव शिवनाथ प्रसाद शर्मा, बिहार प्रदेश अध्यक्ष उमेश ठाकुर, बिहार प्रदेश जिला अध्यक्ष सरोज कुमार, बिहार प्रदेश महिला अध्यक्ष रंजना देवी, बिहार प्रदेश महासचिव रणधीर कुमार सिंह, हरिहर प्रसाद चंद्रवंशी और पार्टी के वरिष्ठ नेता देवेंद्र प्रसाद चंद्रवंशी और बिहार के करीब सभी जिलाध्यक्ष सहित कई गणमान्य लोग भी शामिल हुए।

Suggested News