बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भीषण सड़क हादसे में 9 की मौत, 6 गंभीर रुप से घायल

भीषण सड़क हादसे में 9 की मौत, 6 गंभीर रुप से घायल

NEWS4NATION  DESK :  महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है, वहीं 6 लोग गंभीर रुप से घायल है। घायलों को इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि बीती रात यात्रियों से भरा वाहन कलांब रोड से जा रहा था, इसी दौरान इसकी एक ट्रक से सीधी भिड़ंत हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार आमने-सामने हुई इस भिड़ंत में यात्री वाहन में सवार 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रुप से घायल 6 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
 
 

Suggested News