बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में 19 जेलरों का ट्रांसफर : निलबंन खत्म होने के बाद 9 जेल उपाधीक्षक को मिली नयी पोस्टिंग, देखिये पूरी सूची

बिहार में 19 जेलरों का ट्रांसफर : निलबंन खत्म होने के बाद 9 जेल उपाधीक्षक को मिली नयी पोस्टिंग, देखिये पूरी सूची

पटना. बिहार में 19 जेलर का ट्रांसफर किया गया है। इनमें 10 सहायक जेल अधीक्षक का तबादल  किया है और 9 जेल उपाधीक्षक को फिर से पदस्थापित किया गया है। इन 9 जेलर की निलंबन खत्म होने के बाद उन्हें नई पोस्टिंग मिली है। गृह विभाग ने आदेश जारी कर सुनील कुमार मौर्य, भोला प्रसाद शर्मा, मनोज कुमार सिंह, रामानुज राम, जितेंद्र प्रसाद गुप्ता, राम बिलास दास, संजय कुमार, अरविंद कुमार और शिवमंगल प्रसाद को निलंबन खत्म होने के बाद नई पोस्टिंग की है।

मिली जानकारी के अनुसार राज्य के विभिन्न काराओं में कार्यरत एवं निलंबनमुक्त होने के बाद पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत उपाधीक्षकों को कार्यहित एवं प्रशासनिक दृष्टिकोण से तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण किया गया है। अगले आदेश तक 9 जजों को पदास्थापित किया गया है। वहीं 10 सहाकय जेल सहायक अधीक्षक का तबादला किया गया है।


निलंबन मुक्त होने के बाद इन्हें मिली नयी पोस्टिंग

सरकार के आदेश के अनुसार सुनील कुमार मौर्य को उदाकिशुनगंज उपकारा, भोला प्रसाद शर्मा को बांका कारा मंडल, मनोज कुमार सिंह को मोतिहारी केंद्रीय कारा, रामानुज राम को बेऊर आदर्श केंद्रीय कारा, जितेंद्र प्रसाद गुप्ता को छपरा मंडल कारा, राम बिलास दास को सीतामढ़ी मंडल कारा, संजय कुमार कुमार को श.खु.रा. बोस केंद्रीय कारा मुजफरपुर, अरविंद कुमार को जहानाबाद मंडल कारा और शिवमंगल प्रसाद को मंडल कारा दरभंगा में पदास्थापित किया गया है।

Suggested News