बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

साइकिल से सब्जी खरीदने के लिए जा रहे 70 वर्षीय वृद्ध को हाइवा ने कुचला, मौके पर हुई मौत

साइकिल से सब्जी खरीदने के लिए जा रहे 70 वर्षीय वृद्ध को हाइवा ने कुचला, मौके पर हुई मौत

HAJIPUR : हाजीपुर लालगंज मुख मार्ग के करताहा थाना क्षेत्र के घटारो मैं घर से सब्जी खरीदने साइकिल से आ रहे व्यक्ति को तेज रफ्तार और अनियंत्रित हाइवा ने रौंद दिया। जिससे व्यक्ति की मौत मौके पर ही हो गई। घटना के बाद आसपास लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना करताहा थाने की पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है और पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। मृतक की पहचान लालगंज थाना क्षेत्र के बलहा गांव निवासी स्वर्गीय कपिल देव साहनी के 70 वर्षीय पुत्र राम प्यारे सहनी के रूप में हुई है। 

जानकारी के अनुसार रामप्यारे साहनी अपने घर बलहा से सब्जी खरीदने साइकिल से घटारो आ रहे थे तभी तेज रफ्तार  हाईवे ने रौंद दिया। जिससे मौके पर ही मौत हो गई। वही भाग रहे हाईवे को स्थानीय लोगों ने खादर कर पकड़ लिया। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। 

क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी

इस संबंध में करताहा थाना अध्यक्ष गुंजन कुमारी ने बताया तेज रफ्तार हाईवे ने साइकिल सवार को रौंद दिया है। मौके से हाईवे और चालक को पकड़ लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

REPORT - RISHAV KUMAR

Suggested News