बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

वामदल का बड़ा एलान, तेजस्वी यादव के नेतृत्व में लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

वामदल का बड़ा एलान, तेजस्वी यादव के नेतृत्व में लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

Patna : पिछले कई दिनों वामदलों के महागठबंधन में शामिल होने की बात पर अब विराम लगता नजर आ रहा है। वामदल महागठबंधन के साथ चुनाव मैदान में जायेगी। इस बात का आज एलान भाकपा और माकपा नेताओं द्वारा किया गया है। 

आज भाकपा और माकपा के नेता तेजस्वी यादव से मिलने राबड़ी आवास पहुंचे। जहां उनकी तेजस्वी यादव और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद के साथ बातचीत हुई। वहीं राबड़ी आवास से बाहर निकलने के बाद वाम नेताओं ने मीडिया को बताया कि मुलाकात के दौरान सीटों को लेकर बातचीत हुई है। बात साकारात्मक रही है। वामदल तेजस्वी के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी। 

वहीं राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि वामदल और राजद मिलकर चुनाव लड़ेंगे। जहां तक सीटों की बात है तो बहुत जल्द ही सीटों के साथ-साथ प्रत्याशियों के नाम का एलान भी हो जायेगा। 

बता दें इससे पहले वामदल की राजद के साथ कई बार बैठक हो चुकी थी। पिछली बार हुई बातचीत के दौरान सीटों को लेकर बात नहीं बन पाई थी। जिसके बाद वाम दलों द्वारा अकेले चुनाव में जाने की बात भी की गई थी। हालांकि भाकपा (माले) अकेले चुनाव मैदान में जाने की बात पहले ही कर चुका है। 

पटना से देवांशु प्रभात की रिपोर्ट 

Suggested News