बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार के एक और विधायक पर जानलेवा हमला, बेटे समेत 6 लोग गंभीर रुप से घायल

बिहार के एक और विधायक पर जानलेवा हमला, बेटे समेत 6 लोग गंभीर रुप से घायल

HAJIPUR  :  अभी-अभी वैशाली जिले से एक बड़ी खबर आ रही है। जहां लोजपा विधायक पर जानलेवा हमला हुआ है। घटना में विधायक और उनके बेटे सहित 6 लोग गंभीर रुप से घायल हो गये है। उन्हें इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

घटना के संबंध मे बताया गया है कि लालगंज के लोजपा विधायक राजकुमार साह अपने गांव शाहपुर कासिम में अपने समर्थकों के साथ घर के दरवाजे पर बैठे थे। उसी दौरान करीब दर्जनों हमलावरों ने उनके उपर हमला बोल दिया। हमलावरों ने मौके पर मौजूद सभी लोगों की जमकर पिटाई की। इतना ही नहीं उपद्रवी तत्वों ने विधायक के घर में तोड़फोड़ भी की। विधायक की स्कॉर्पियो गाड़ी समेत घर के सभी कांच के दरवाजे और खिड़कियों को भी बुरी तरह से तोड़ चकनाचूर कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर फायरिंग करते हुए निकल गए। 

इधर घटना के बाद सभी घायलों को लालगंज रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।

घटना के पीछे भूमि विवाद बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार विधायक और उनके भाई के बीच जमीन बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था और इसी को लेकर विधायक के भाई मुकेश ने अपने गुर्गों के साथ घटना को अंजाम दिया है। 

इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल सभी उपद्रवी तत्वों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। 

घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल व्याप्त है। 

Suggested News