बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दिवाली में अपने घर लौट रहे मजदूरों से भरी बस ने ट्रेलर में मारी टक्कर, आधी रात को सड़क पर बिछ गई 15 लाशें

दिवाली में अपने घर लौट रहे मजदूरों से भरी बस ने ट्रेलर में मारी टक्कर, आधी रात को सड़क पर बिछ गई 15 लाशें

DESK : मध्यप्रदेश के रीवा के नजदीक  नेशनल हाईवे-30 पर बीती रात बड़ा भीषण बस हादसा हो गया।  यहां  सोहागी पहाड़ी से उतरते समय बस आगे जा रहे ट्रेलर में घुस गई। जिसमें 15 यात्रियों की मौत हो गई। 55 यात्री घायल हैं। सोहागी पुलिस मौके पर पहुंची और बस में फंसे यात्रियों को रेस्क्यू किया। गंभीर घायलों को एंबुलेंस से त्योंथर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।

रीवा कलेक्टर के मुताबिक, शुक्रवार की रात करीब 11.30 बजे पहाड़ के घाट में हादसा हुआ है. यूपी पासिंग बस जबलपुर से रीवा के रास्ते प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) जा रही थी. उसी समय नेशनल हाइवे-30 की पहाड़ी उतरते समय हादसे का शिकार हो गई है. बताया गया कि बस की केबिन में भी 3-4 लोग फंस गए थे. हालांकि, हादसे की वजह का पता नहीं चला है. घायलों में ज्यादातर लोग मजदूर हैं। सभी दीपावली मनाने अपने घर लौट रहे थे। त्योंथर अस्पताल में रात 1 बजे तक 55 लोग पहुंच चुके थे।

सतना में CM का कार्यक्रम, प्रशासन ने लगाई ताकत

22 अक्टूबर को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सतना आ रहे हैं। ऐसे में जिला प्रशासन ने सोहागी पहाड़ी में रेस्क्यू में ताकत लगा दी। RTO मनीष त्रिपाठी की मदद से कई क्रेनों की मांग की गई।


Suggested News