बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गांव में गिरी आकाशीय आफत : खेत में काम करने गई दो महिलाओं की मौत, मच गया हड़कंप

गांव में गिरी आकाशीय आफत : खेत में काम करने गई दो महिलाओं की मौत, मच गया हड़कंप

NAWADA : नवादा जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र के धमाल बेलदारी गांव में आकाशीय बिजली गिरने से दो महिलाओं की मौत हो गई, वहीं एक महिला को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि इस घटना के दौरान सभी खेत में काम करने के लिए गई हुई थी। वहीं इस घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया है।  होने से दो महिला की मौत, एक की हालत गंभीर 

 बताया जाता है कि सभी लोग खेत में काम कर रही थी उसी दौरान तेज बारिश शुरू हो गई, लेकिन महिलाओं ने खेत में अपना काम जारी रखा, .यही चूक उनकी जिंदगी के लिए घातक बन गई। जब आसमान से सीधे उनके ऊपर आफत गिर पड़ी। गांव के लोगों ने बताया कि कृष्णा चौहान की पत्नी सहुद्री देवी, यादु महतो की पतोहू की मौत हुई है। वहीं एक महिला गंभीर रूप से घायल है। 

मौत के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया और भी कई जगहों पर लोग खेत में काम कर रहे मौत की खबर मिलते ही अचानक आनन-फानन में सभी लोगों ने अपने काम छोड़ कर अपने घर की ओर भाग निकले है। स्थानीय लोग बताते हैं कि वज्रपात होने के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया।


हालांकि इस मामले पर हिसुआ थाना प्रभारी ने बताया कि हमारे थाना के 500 गज दूरी पर गांव पड़ता है। लेकिन किसी ने किसी ने मौत की  सूचना नहीं दी है। इसलिए हमें कोई जानकारी नहीं है। मैं किसी भी प्रकार की मौत की कोई पुष्टि नहीं करता हूं। लेकिन आप के माध्यम से मैं चौकीदार को गांव भेद तक इसकी पूरी जानकारी प्राप्त करता हूं।

Suggested News