बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

आरजेडी कार्यकर्ताओं के गाड़ियों के काफले से राजधानी में हुआ सड़क जाम, एक आम नागरिक ने जताया विरोध

आरजेडी कार्यकर्ताओं के गाड़ियों के काफले से राजधानी में हुआ सड़क जाम, एक आम नागरिक ने जताया विरोध

Ranchi : आज झारखंड की राजधानी रांची में आरजेडी कार्यकर्ताओं और एक आम नागरिक के बीच तीखी झड़प हो गई। इधर आरजेडी ने उक्त व्यक्ति को बीजेपी सांसद संजय सेठ का भेजा गया आदमी बताया है। 

घटना के संबंध में बताय गया है तेजप्रताप 60 वाहनों के काफिले के साथ अपने पिता  लालू प्रसाद से मिलने रांची पहुंच है।   आरजेडी कार्यकर्ताओं के गाड़ियों की वजह से सड़क जाम हो गया। इधर घंटों सड़क जाम में फंसे एक व्यक्ति द्वारा इसपर विरोध प्रकट किया गया। जिसके बाद उक्त व्यक्ति और राजद कार्यकर्ताओ के बीच झड़प हो गई। 

इधर इस मामले को लेकर राजद कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि उक्त व्यक्ति रांची के बीजेपी सांसद संजय सेठ का आदमी था और वह बीजेपी के इशारे पर राजद सुप्रीमो पर अभद्र टिप्पणी कर रहा था। जिसकी वजह से यह झड़प हुई। 

वहीं लालू प्रसाद के पुत्र तेज प्रताप के 60 गाड़ियों के काफिले के साथ रांची पहुंचने को भाजपा ने लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन बताया है। बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा है कि तेजप्रताप यादव का 60 गाड़ियों के काफिले के साथ अपने पिता से मिलने रांची पहुंचना सीधे-सीधे लॉकडाउन का उल्लंघन है। सीएम हेमंत सोरेन को राजद के सामने सरेंडर न कर इसपर कार्रवाई करनी चाहिए। 



Suggested News