बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मछली मारने के दौरान मगरमच्छ ने किया किशोर पर हमला, किशोर की गयी जान

मछली मारने के दौरान मगरमच्छ ने किया किशोर पर हमला, किशोर की गयी जान

BAGAHA : बगहा में मगरमच्छ के हमले से एक किशोर के मौत हो जाने का मामले सामने आया है. घटना लौकरिया थाना के यमुनापुर हरहा नदी के खैटी घाट की है. किशोर की उम्र चौदह साल बताई जा रही है. घटना के सम्बन्ध में बताया जा रहा है की रमेश उरांव नाम का किशोर मछली पकड़ने के लिए नदी में उतरा था. 

इसे भी पढ़े : ट्रेन से गिरकर युवक की हुई मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

इसी बीच मगरमच्छ ने उसपर हमला कर दिया. उसने किशोर को नदी में खींच लिया. ग्रामीणों के द्वारा हल्ला करने पर लोग एकत्रित हुए. जेसीबी से रेस्क्यू कर मगरमच्छ और बच्चे की खोज शुरू की गई. करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद लापता किशोर का शव मिला.

इसे भी पढ़े : गया के बड़े अस्पताल में बच्चे की चोरी, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद, जांच में जुटी पुलिस

 इस घटना के बाद किशोर के घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है. इस घटना की सूचना पुलिस को दी गयी. जिसके बाद स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन की. 

बगहा से माधवेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट 

Suggested News