बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : आपसी विवाद में दो भाईयों के बीच हुई जमकर मारपीट, पंच सदस्य गंभीर रूप से हुए जख्मी

BIHAR NEWS : आपसी विवाद में दो भाईयों के बीच हुई जमकर मारपीट, पंच सदस्य गंभीर रूप से हुए जख्मी

BHAGALPUR : भागलपुर के हबीबपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहजंगी के नवटोलिया वार्ड नंबर 6 में जमीनी विवाद को लेकर दो भाइयों में काफी झड़प हुई। इस झड़प में लाठी डंडे के साथ साथ हथियार तक निकल गए। मांजो प्रसाद यादव के पुत्र शिव यादव को उसके भाई लक्ष्मण यादव ,लक्ष्मण यादव के चारों बेटे रॉकी यादव, राज यादव, रोहित यादव और ऋषि यादव ने बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया। जिसके बाद शिव यादव किसी तरह अपना जान बचाकर हबीबपुर थाना पहुंचा। जिससे उसकी जान बच पाई। लक्ष्मण यादव एवं उनके चारों बेटे इतने खूंखार हो गए थे कि शायद शिव यादव को वही मार दिया जाता। 

बताते चलें कि शिव यादव वार्ड नंबर 14 का पंच मेंबर भी है। शिव यादव ने अपने बयान में कहा है कि लक्ष्मण यादव हमारी प्रॉपर्टी को हथियाना चाहता है। वह अपराधिक प्रवृत्ति का है। इसलिए समाज वाले भी उन से डरे सहमे रहते हैं। अब सवाल यह उठता है कि जनप्रतिनिधि ही सुरक्षित नहीं है तो आम लोग कैसे सुरक्षित रह सकते हैं। शिव यादव ने थाने में आवेदन दे दिया है। वह बुरी तरह घायल है। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। लेकिन काफी घायल होने की वजह से सदर अस्पताल से उसे रेफर कर दिया गया। 

वह अभी मायागंज में अपना इलाज करा रहे हैं। उनके पूरे परिवार में खौफ का माहौल है। वह काफी डरे व सहमे है। उन्हें डर लग रहा है कहीं लक्ष्मण यादव और उनके बेटे फिर से आकर हमारे ऊपर हमला ना कर दे। प्रशासन से गुहार लगाते हुए सुरक्षा के मद्देनजर इस पर ध्यान बनाए रखने  के तहत आवेदन दिया है।

भागलपुर से बालमुकुन्द की रिपोर्ट

Suggested News