बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना के राजधानी गेस्ट हाउस में लगी भीषण आग, लाखों के सामान जलकर हुए राख

पटना के राजधानी गेस्ट हाउस में लगी भीषण आग, लाखों के सामान जलकर हुए राख

PATNA : अभी-अभी राजधानी पटना से एक बड़ी खबर आ रही है। गांधी मैदान इलाके में भयंकर आग लग गयी है। बताया जा रहा है कि एक्जीविशन रोड स्थित राजधानी गेस्ट हाउस में भीषण आग लगी है। आनन-फानन में पूरे गेस्ट हाउस को खाली कराया गया। एहतियात के तौर पर आसपास रह रहे लोगों को भी वहां से हटा दिया गया।

इधर, आग की खबर मिलते ही दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग में जलकर सारे सामान राख के ढेर में तब्दील हो गये। कितने का नुकसान हुआ है, इसका आकलन किया जा रहा है। हालांकि चश्मदीदों का कहना है कि लाखों का सामान जलकर राख हो गया है।

आग लगने से पूरे इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया था। सुरक्षा के दृष्टिकोण से रोड को बंद करवा दिया गया था। आग पर काबू पाये जाने के बाद उस ओर की सड़कों पर आवागमन चालू हो गया।आग कैसे लगी है, इसका पता फिलहाल नहीं चल पाया है। बता दें कि आज बुधवार को लोग दीपों का पर्व दीपावली मना रहे हैं। सब लोग पूजा-पाठ में लगे हैं, इसी बीच आग लगने की मनहूस खबर आती है।


Suggested News