बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जिगरी दोस्त की बीवी से हुआ दोस्त को इश्क, बन गए एक दुसरे के जानी दुश्मन, जानिए फिर क्या हुआ अंजाम

जिगरी दोस्त की बीवी से हुआ दोस्त को इश्क, बन गए एक दुसरे के जानी दुश्मन, जानिए फिर क्या हुआ अंजाम

SAMASTIPUR : जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के परिदह गांव में दोहरे हत्याकांड का परत दर परत खुलासा होते जा रहा है। बताया जा रहा है कि मृतक जितेंद्र यादव और कारी यादव दोनों आपस में बचपन के जिगरी दोस्त हुआ करते थे। दोनों एक साथ खेलकूद पढ़ लिख कर बड़े हुए। दोनों की शादी हो गयी। दोनों की दोस्ती इतनी गहरी थी कि दोनों का खाना, उठना बैठना साथ में ही होता था। इसी दौरान कारी यादव की पत्नी माला देवी से जितेंद्र यादव की आंखें चार हो गई। जितेंद्र और माला का प्यार परवान चढ़ने लगा। जिसके बाद 2 साल पूर्व जितेंद्र यादव माला के लेकर फरार हो गया। 

इस घटना के बाद कारी यादव ने जितेंद्र यादव पर हसनपुर थाना में पत्नी के अपहरण का मामला दर्ज करवाया। इसके बाद दोनों की दोस्ती के बीच दरार पैदा हो गई। जितेंद्र यादव जेल भी गया। न्यायालय में दोनों दोस्तों के बीच सुलह कुछ लोगों ने कराया। लेकिन दोनों के बीच एक दूसरे के प्रति मरने मारने की नौबत उत्पन्न हो गई थी। जेल से निकलने के बाद ही एक दूसरे के खून के प्यासे दो दोस्त हो गए। कुछ दिन पूर्व भी दोनों के बीच मारपीट की घटना घटी थी। लेकिन स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों के बीच समझौता करा दिया। 

गुरुवार को आखिरकार दोनों दोस्त आपस में लड़कर दोनों जान गंवा बैठे। सूत्रों का यह भी बताना है कि दोनों की जिगरी दोस्ती देख गांव वाले भी हैरान रहा करते थे। लेकिन दोनों की मौत के बीच आखिरकार महिला ही सामने आ गई। घटना के बाद इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। 


Suggested News