बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवादा में शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण, पहली बार गर्भवती होने पर करवाया गर्भपात, दूसरी बार हुई तो प्रेमी हो गया फरार

नवादा में शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण, पहली बार गर्भवती होने पर करवाया गर्भपात, दूसरी बार हुई तो प्रेमी हो गया फरार

नवादा. शहर के एक मोहल्ले में रहने वाली युवती से शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया गया है। इस दौरान वह दो बार गर्भवती हुई। पहली बार युवक ने जल्द शादी करने की बात कह गर्भपात करवा दिया, लेकिन शादी नहीं की। इसके बाद भी वह पीड़िता से शारीरिक संबंध बनाता रहा। इससे वह दोबारा गर्भवती हो गई। यह जानकारी मिलने पर आरोपी फरार हो गया। अब उसके माता-पिता पीड़िता पर ही अपहरण का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराने की धमकी दे रहे हैं। 

पीड़िता मूलतः अकबरपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली है। वहीं आरोपी राजीव कुमार भी इसी थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पीड़िता ने पुलिस को आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस को दिए आवेदन में पीड़िता ने कहा है कि वह नवादा शहर के एक मोहल्ले में रह रही है। पिता दूसरे प्रदेश में रहकर मजदूरी करते हैं। इस बीच आरोपी उसके घर आने लगा। फिर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया। इसी साल जनवरी महीने में वह गर्भवती हो गई। तब युवक को इसकी जानकारी दी। युवक ने परिवार में किसी को भी प्रेम सम्बन्ध की जानकारी नहीं होने और जल्द ही शादी करने की बात कह मई में गर्भपात करवा दिया।

इसके बाद भी वह शारीरिक संबंध बनाता रहा, जिससे वह दोबारा गर्भवती हो गई। फिलहाल पेट में चार माह का गर्भ पल रहा है। युवती के दोबारा गर्भवती होने की जानकारी मिलने पर आरोपी फरार हो गया। इसके बाद पीड़िता ने अपने घर वालों को सूचना दी और परिवार वालों के साथ आरोपी के घर गई। यहां युवक के माता-पिता ने बदसलूकी करते हुए अपहरण का मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी है।

Suggested News