बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गोपालगंज में अनियंत्रित बाइक की चपेट में आने से ससुराल गए सरकारी शिक्षक की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

गोपालगंज में अनियंत्रित बाइक की चपेट में आने से ससुराल गए सरकारी शिक्षक की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

GOPALGANJ : जिले के कटेया थाना क्षेत्र के मोतीपुर गांव में बाइक सवार ने एक 64 वर्षीय व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दिया। धक्का लगते ही वह मौके पर ही गिर गया और उसकी मौत हो गई। लेकिन मौत होने के बाद परिजन एहतियातन स्थानीय अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे र्घोषित कर दिया। 

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक की पहचान मीरगंज थाना क्षेत्र के बिगही बेरीसाल गांव निवासी इंद्र देव राय के 64 वर्षीय बेटा वीरेंद्र राय के रूप में की गई।

घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि मृतक वीरेंद्र राय दो दिन पूर्व अपने ससुराल कटेया थाना क्षेत्र के मोतीपुर गांव गए थे।  इसी बीच गुरुवार की सुबह वह टहलने के लिए घर से निकल ही थे कि तभी अनियंत्रित मोटरसाइकिल सवार ने 64 वर्षीय व्यक्ति को जोरदार धक्का मार दिया। जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

मृतक पेशे से सरकारी शिक्षक थे, जो फुलवरिया थाना क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मदरवानी में कार्यरत है। बताया जाता है की मृतक के दो बेटा है। दोनों की शादी कर दिए थे। लेकिन हादसे में मौत होने के बाद परिजनो में कोहराम मच गया है। परिजनो का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।

गोपालगंज से मनान अहमद की रिपोर्ट 

Suggested News