बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

रामनवमी पर अयोध्या में भव्य आयोजन की थी योजना, कोरोना ने सब पर फेर दिया पानी

रामनवमी पर अयोध्या में भव्य आयोजन की थी योजना, कोरोना ने सब पर फेर दिया पानी

News4nation desk :  राम जन्मभूमि विवाद पर रामलला के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अयोध्या में इसबार रामनवमी पर्व पर भव्य आयोजन की योजना थी, लेकिन कोरोना वायरस सारी योजनाओं पर पानी फेर दिया।  

रामनवमी जैसे पर्व पर रामलला की नगरी में वीरानी छाई रही। स्थानीय लोगों की माने तो लगभग 7 दशकों यह पहली बार है जब रामनवमी जैसे पर्व पर अयोध्या में वीरानी छाई रही। लोगों का कहना था कि ऐसा नजारा तो बाबरी विध्वंस के बाद हुए दंगे के दौरान भी नहीं देखने को मिला था। 

आज गुरूवार को रामनवमी पर्व पर अयोध्या में लॉकडाउन के चलते शहरों की सड़कें और मंदिरों पर अजीब सन्नाटा पसरा रहा।

लोगों का कहना था कि इतिहास में शायद यह पहला मौका है जब रामनवमी पर्व के दिन अयोध्या की सड़कें वीरान रही और वहां मौजूद 36000 से अधिक मंदिरों में सन्नाटा पसरा हुआ है।
 
 बता दें जहां रामनवमी के अवसर पर सुबह से आयोध्या के सरयू नदी पर घाटों पर श्रद्धालुओं के स्नान का तांता लगा रहता था। वहीं अयोध्या के मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतार देखने को मिलती थी। लेकिन आज गुरुवार, 2 अप्रैल की सुबह अयोध्या में पहली बार ऐसा देखा गया कि रामनवमी पर्व के दिन सड़कें खाली पाई गई, सरयू के घाट सूने मिले और मंदिरों में सन्नाटा पसरा हुआ था। लोग बाग अपने घरों में दुबके रहे। यहां तक के लोग अपने घरों से बाहर झांकते हुए भी नहीं पाए गए। 


 
 

Suggested News