परशुराम जयंती पर शहर में निकाली गई भव्य शोभायात्रा, कहा - शस्त्र और शास्त्र में उनके जैसा कोई नहीं

परशुराम जयंती पर शहर में निकाली गई भव्य शोभायात्रा, कहा - शस

KATIHAR : परशुराम जयंती के मौके पर कटिहार में परशुराम समाज के लोग और अन्य सभी  लोगों ने मिलकर भव्य शोभा यात्रा निकाला। कटिहार परशुराम समाज द्वारा आयोजित इस शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में परशुराम समाज के लोगों ने भागीदारी निभायी। शहर की यक्षशाला मैदान से शुरू होकर विभिन्न मार्ग होते हुए इसका समापन हुआ, परशुराम समाज से जुड़े लोगों ने कहा कि कटिहार जिले में उन लोगों की आबादी लगभग डेढ़ लाख की है बहुत जल्द इस समाज के द्वारा एकत्रित होकर सामाजिक उत्थान  से जुड़े  कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।

आयोजन से जुड़े नवरत्न जोशी ने  बताया शस्त्र और शास्त्र के मामले में पृथ्वी पर आज तक कोई दूसरा नहीं हुआ। हमें गर्व है कि हमलोग उनके वशंज से जुड़े है। उन्होंने बताया कि हर साल यह शोभा यात्रा निकाली जाती है।  जिसमें बड़ी संख्या में लोग हिस्सा लेते हैं।

REPORT - SHAYAM