बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लखीसराय में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 500 फीट के झंडे के साथ विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा ने की 5 किलोमीटर की पदयात्रा

लखीसराय में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 500 फीट के झंडे के साथ विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा ने की 5 किलोमीटर की पदयात्रा

लखीसराय. आजादी का अमृत महोत्सव के तहत रविवार को विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा लखीसराय में तिरंगा यात्रा में शामिल हुए. करीब 500 फीट की तिरंगा के साथ उन्होंने लखीसराय में 5.5 किलोमीटर की पदयात्रा की. राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति के संदेशों से सराबोर यात्रा लखीसराय के गांधी मैदान से शुरू होकर विद्यापीठ चौक तक पहुंची जिसमें हजारों लोग शामिल रहे. 

विजय सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आजादी के 75 साल पूरे होने पर देश भर में 'तिरंगा यात्रा' निकाली जा रही है। आज लखीसराय के गाँधी मैदान से विद्यापीठ चौक तक निकली तिरंगा यात्रा में सम्मिलित हुआ। यह यात्रा हमसबों में देशभक्ति, एकता और राष्ट्रगौरव का संचार करती है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर जबरदस्त जोश का संचार है. लखीसराय में भी लोग हर्ष के साथ इस महोत्सव में शामिल हुए हैं. 


तिरंगा यात्रा में 500 फीट के तिरंगा के साथ लोग शामिल हुए. भारत माता की जय और जय हिंद के नारों से पूरा रास्ता गूंजता रहा. वहीं बड़ों के साथ बच्चों और किशोरों का जत्था भी बड़ी संख्या में शामिल रहा. लखीसराय में अपनी किस्म की इस तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए लोगों में जोरदार उत्साह देखा गया. 

वहीं सोमवार को होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर लखीसराय सहित पुरे जिले में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. रेलवे स्टेशन, प्रमुख सार्वजनिक स्थल और भीड़ भाड़ वाले इलाकों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है. 


Suggested News