बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गंगा विलास क्रूज से 30 सैलानियों का जत्था पहुंचा मुंगेर, कई जगहों का किया दौरा, कहा-रियली इट‍्स वेरी नाइस प्लेस

गंगा विलास क्रूज से 30 सैलानियों का जत्था पहुंचा मुंगेर, कई जगहों का किया दौरा, कहा-रियली इट‍्स वेरी नाइस प्लेस

MUNGER : गंगा के रास्ते पटना से विदेशी सैलानियों का जत्था मुंगेर पहुंचा. जहाँ सैलानियों ने मुंगेर किला, चंडिका स्थान के साथ ही मुंगेर शहर का भ्रमण किया और कहा कि रियली इट‍्स वेरी नाइस प्लेस एंड फोर्ट. इधर सैलानियों को देखने के लिए शहर लोगों में भी उत्सुकता बनी रही. 

गंगा विलास क्रूज के साथ सैलानियों के साथ मुंगेर पहुंचे टीम मैनेजर ने बताया कि इस क्रूज पर स्विट‍्जरलैंड के 30 सैलानी सवार है. सैलानियों को लेकर दो दिन पूर्व क्रूज पटना से रवाना हुआ था. सैलानियों को ले क्रूज बबुआ घाट पर पहुंची. क्रूज को बीच गंगा में ही खड़ा कर दिया गया. जिसके बाद छोटे स्टीमर से सैलानियों को बबुआ घाट पर उतारा गया. 

सर्वप्रथम सैलानियों ने चारों ओर किला क्षेत्र का भ्रमण कर किला को देखा. जिसके बाद सभी सैलानी मुंगेर बाजार का भ्रमण किया और फल, सब्जी व अन्य चीजों की खरीदारी की. जबकि प्रसिद्ध शक्तिपीठ चंडिका स्थान का भ्रमण किया. क्रूज विदेशी सैलानियों को मुंगेर भ्रमण करा कोलकात्ता के लिए निकल जायेगी और 27 जनवरी या 28 जनवरी को यह कोलकात्ता पहुंचेगी. 

मुंगेर से इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट

Suggested News