बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कड़ाके की ठंड में अयोध्या राम मंदिर में राम भक्तों की उमड़ रही भारी भीड़, जय श्रीराम के नारे से गुंज रहा परिसर, एक दिन चढ़ा रिकॉर्ड तोड़ चढ़ावा

कड़ाके की ठंड में अयोध्या राम मंदिर में राम भक्तों की उमड़ रही भारी भीड़, जय श्रीराम के नारे से गुंज रहा परिसर, एक दिन चढ़ा रिकॉर्ड तोड़ चढ़ावा

DESK: अयोध्या में राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा हो चुका है। रामलला राम मंदिर में विराजमान हो चुके हैं। अब रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। हर रोज लाखों भक्त रामलला की दर्शन करने अयोध्या पहुंच रहे हैं। साथ ही अयोध्या में दिल खोलकर दान भी कर रहे हैं। पहले दिन अयोध्या राम मंदिर में रामलला को 3.17 करोड़ का चढ़ावा चढ़ाया गया है और दो दिनों में करीब 7.5 लाख भक्तों ने रामलला का दर्शन किया है। अयोध्या के राम मंदिर में गुरुवार को ढाई लाख से ज्यादा लोगों ने राम की रामलला के दर्शन किए। मंगलवार को पहले दिन भक्तों ने 3.17 करोड़ रुपए का चढ़ावा चढ़ाया। श्रद्धालुओं की भारी संख्या के चलते फिलहाल मंदिर सुबह 6:00 से रात 10:00 बजे तक खोला जा रहा है। फिलहाल अति विशिष्ट मेहमानों को अयोध्या आने से मना किया गया है, अगर वह आते हैं तो अपने तक कार्यक्रम को पहले प्रशासन और श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट को सूचित करने की अपील की गई है। 

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी अनिल मिश्रा ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा के दिन 10 दान काउंटर खोले गए थे। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद भक्तों ने दान काउंटर में ऑनलाइन दान के रूप में 3.17 करोड़ रुपए का दान दिया। मिश्रा ने बताया कि 23 जनवरी को 5 लाख से ज्यादा भक्तों ने दर्शन किए जबकि प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दूसरे दिन बुधवार को रात 10:00 बजे तक 2.5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने मंदिर में रामलला का दर्शन किया।

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। रामभक्त और मंदिर परिसर के आसपास सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतार देखने को मिल रही है। कड़के की ठंड, कोहरे के बीच लोग मंदिर के बाहर लाइन में खड़े नजर आए। श्रद्धालु जय श्री राम का नारा लगाते हुए आगे बढ़ रहे हैं और अपने रामलाल के दर्शन कर रहे हैं। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए प्रशासन और पुलिस की पूरी टीम मुस्तैद रह रही है। 

मंदिर में एकत्रित हो रहे भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन के द्वारा यथा आवश्यकता अनुसार कदम उठाए जा रहे हैं। प्रशासन ने भक्तों के दर्शन करने के लिए बेहतर कतार प्रणाली को स्थापित की है। रामलला का दर्शन सुचारू रूप से चल रहा है। प्रशासन ने एक सार्वजनिक सुविधा केंद्र एक अलग निकास मार्ग स्थापित किया है। सीएम योगी आदित्यनाथ मंदिर परिसर में की गई व्यवस्था की समीक्षा करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया है। साथ ही वह मंदिर से जुड़ी हर जानकारी वक्त वक्त पर ले रहे हैं।

Suggested News