बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मकान के छत पर लगे रिलायंस के टावर में लगी भीषण आग, मच गया हड़कंप

मकान के छत पर लगे रिलायंस के टावर में लगी भीषण आग, मच गया हड़कंप

PATNA :  पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र स्थित काजीपुर मोहल्ले में एक मकान में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग मकान के छत पर बने मोबाइल टावर में लगी थी, जो कुछ ही देर में विकराल रूप धारण करने लगी। वहीं आग लगने की घटना के बाद मकान तथा आसपास रहनेवाले लोगों के बीच हड़कंप मच गया। वहीं घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड ने काफी मशक्कत  के बाद आग पर काबू पाया,जिसके बाद स्थिति सामान्य हुई।

घटना को लेकर बताया गया कि मोबाइल टावर रिलायंस की थी। जिसे मकान के छत पर स्थापित किया गया था। इस टावर में बुधवार सुबह आग की लपटें निकलनी शुरू हो गई। जो काफी ऊंचाई तक जा रही थी। छत पर लगी आग की घटना के बाद यहां हड़कंप मच गया। बताया गया कि टावर में शार्ट सर्किट हुआ था। जिससे आग लगी थी। हालांकि इस घटना में मकान में रहनेवाले किसी व्यक्ति के हताहत होने की बात सामने नहीं आई है। वहीं फायर बिग्रेड ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है।

खतरनाक है छतों पर बने मोबाइल टावर

कदमकुआं के काजीपुर में मकान की छत पर लगे मोबाइल टावर में लगी आग ने यह बता दिया है कि आबादी वाले इमारतों में इस तरह के मोबाइल टावर स्थापित करना कितना खतरनाक है। मकान मालिक बड़े किराए की लालच में लोगों की जान को खतरे में डाल रहे हैं। सिर्फ पटना में सैंकड़ों ऐसे मकान हैं, जिनके छतों पर मोबाइल टावर स्थापित है।

 

Suggested News