बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पुलिस के सिरदर्द बना प्रेम प्रसंग, पटना में आशिक संग भागी तीन लड़कियों को पुलिस ने खोजा, थाना में घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा....

पुलिस के सिरदर्द बना प्रेम प्रसंग, पटना में आशिक संग भागी तीन लड़कियों को पुलिस ने खोजा, थाना में घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा....

PATNA: पटना में आशिक संग भागी तीन लड़कियों को पुलिस ने खोज निकाला है। लड़कियों की बरामदगी के बाद पुलिस भी सकते में है क्योंकि लड़कियों के परिजनों ने थाने में लड़कियों की किडनैपिंग की शिकायत दर्ज कराई थी। लड़कियों की बरामदगी के बाद पुलिस ने लव अफेयर के मामला का खुलासा किया।

मामला पटना के बिहटा का है। जहां बिहटा पुलिस ने तीनों लड़कियों को बुधवार को देर शाम बरामद कर लिया है। लड़कियों के बरामदगी के बाद ही थाने में घंटों हाई वोल्ट ड्रामा चलता रहा। हालांकि बरामदगी के बाद लड़कियों ने अपने अपहरण के मामला को सिरे से नकारते हुए अपनी मर्जी से शादी की बात को स्वीकार किया है। पुलिस गुरुवार को तीनों लड़कियों को मेडिकल जांच के बाद 164 के बयान के लिए न्यायालय में पेश करेगी। बताया जाता है कि बिहटा के महादेव फेरार, बाजार चौक की एक लड़की का अपहरण कुछ दिन पूर्व हुआ था। लड़की बीए की छात्रा है जबकि उसका उम्र लगभग 20 वर्ष हो चुकाR है। अपहरण का मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने जब छानबीन शुरू की तो पुलिस को यह पता चला कि अपहृत लड़की विशुनपुरा गांव में रह रही है। पुलिस ने छापेमारी कर उस लड़की को बरामद कर लिया है। पूछताछ में लड़की ने बताया कि वह अपनी मर्जी से विशुनपुरा निवासी अजय कुमार से प्यार करती थी और वह अपनी मर्जी से खुद अजय के साथ चली गई थी। मामले के अनुसंधानकर्ता दारोगा राजेश्वर पंडित ने बताया कि आकाश पूर्व का वांछित रहा है। आर्म्स एक्ट मामला में 6 माह पूर्व वह जेल भी जा चुका है और फिर मोबाइल चोरी का अभियुक्त भी रहा है। 


वहीं दूसरा मामला दिलावरपुर गांव की है। जहां शालिनी कुमारी के अपहरण का मामला उनके भाई कुंदन कुमार ने दर्ज कराया था। पुलिस छानबीन में यह मामला सामने आई कि शालिनी कुमारी 7 माह से रानी तालाब के बेरर गांव निवासी कुणाल कुमार से प्यार करती थी। अब वह कुणाल से शादी करके उसे अपना पति मान चुकी है। जबकि तीसरा मामला सुजाता कुमारी का है। बहन की डांट फटकार के बाद सुजाता अपने प्रेमी सूरज कुमार के साथ भाग निकले थी। पुलिस ने सुजाता कुमारी को दानापुर जंक्शन के नजदीक से बुधवार को बरामद कर लिया है। सुजाता कुमारी के पिता संजय कुमार ने अपने बेटी के अपहरण का मामला बिहटा थाना में दर्ज कराया था। बिहटा थाना के दारोगा राजेश्वर पंडित से मिली जानकारी के मुताबिक तीनों लड़कियों से पूछताछ के दौरान यह स्पष्ट होता है कि तीनों लड़कियां बालिग हैं और वह अपनी मर्जी से अपने प्रेमी के साथ घर से भाग निकली थी। तीनों लड़कियों के मेडिकल कराने के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा और इन न्यायालय के आदेश के बाद ही लड़कियों को वहां भेजा जाएगा।

Suggested News