बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

पटना में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

PATNA : पुलिस के लाख कोशिश के बावजूद राजधानी पटना में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। हत्या, लूट की घटना आम बात हो गई है। बीती रात राजधानी के दीदारगंज थाना के खानपुर गांव में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हालांकि हत्या को आपसी रंजिश में अंजाम देने की बात सामने आ रही है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि दीदारगंज थाना क्षेत्र के खानपुर में बीती रात एक व्यक्ति   की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। मृतक का नाम राजब्रिज यादव है। बताया जा रहा है कि राजब्रिज को सीने में गोली मारी गई। घटना के बाद परिजन उसे अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।

हत्या की इस घटना को अंजाम देने का आरोप गांव के ही एक व्यक्ति नागों सिंह के बेटे राजनीति कुमार पर लगा है। ग्रामीणों ने  बताया जाता है कि मृतक राजब्रिज यादव का नागों सिंह से  किसी बात को लेकर आपसी विवाद चल रहा था। उसी विवाद को लेकर नागों सिंह के बेटे राजनीति कुमार ने व्यक्ति को गोली मार दी। जिसमे उसे अस्पताल इलाज के लिए ले जाते क्रम में उसकी मौत हो गयी।

फिलहाल पुलिस लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच में जुटी है।  

पटना सिटी से रजनीश की रिपोर्ट

Suggested News