पटनासिटी में संचालित कबाड़ी गोदाम में लगी भीषण आग, जान बचाकर भागे लोग, पूरे इलाके में मची अफरा-तफरी की स्थिति

पटनासिटी में संचालित कबाड़ी गोदाम में लगी भीषण आग, जान बचाकर

PATNA : पटना सिटी के मेहंदीगंज थाना क्षेत्र के शिवलोक नगर इलाके में स्थित एक कबाड़ी गोदाम में भीषण आग लग गई। वही आगलगी की घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा तफरी मच गई। वहीं अगलगी की सूचना मिलते ही मौके पर फायर बिग्रेड की दर्जनों गाड़िया घटना स्थल पर पहुंची। जहां फायर बिग्रेड के जवानों ने आग पर काबू पाने की कोशिशें शुरू कर दी है।  

आगलगी का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।  कागज और  प्लास्टिक का बंडल  ज्वलनशील होने के कारण आग की लपटे तेज हो गईं और देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। जिसके कारण आस पास के घर भी आग के चपेट में आ गए। 

हालाकि घर रह रहे लोग किसी तरह सुरक्षित घर से बाहर निकल आए।  आग को बुझाने में फायर बिग्रेड के जवानों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। तब तक कबाड़ी का गोदाम पूरी तरह जल कर खाक हो गया। वहीं इस आग लगी में पांच लाख रुपए का नुकसान बताया जा रहा है।