बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जेल में ब्रजेश ठाकुर से बरामद कागज में दर्ज है एक मंत्री का नाम और फोन नम्बर

जेल में ब्रजेश ठाकुर से बरामद कागज में दर्ज है एक मंत्री का नाम और फोन नम्बर

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर बालिका गृह यौन शोषण कांड में आज एक पुलिस को एक अहम कागज हाथ लगा। ये कागज ब्रजेश ठाकुर के पास से बरामद हुआ है। इस कागज के बरामद होने से बिहार सरकार के एक मंत्री की मुसीबतें बढ़ सकती हैं।

ब्रजेश से बरामद हुआ एक अहम कागज

मुजफ्फरपुर के डीएम और एसपी ने आज जेल में छापा मारा था। जब छापेमारी टीम जेल में पहुंची तो ब्रजेश मुलाकातियों से मिलने वाले स्थान पर मिला। उसकी तलाशी ली गयी तो कई कागज बरामद हुए। इनमें एक अहम कागज वो है जिस पर नाम के साथ करीब 40 मोबाइल नम्बर लिखे हुए थे। खबरों के मुताबिक इस मोबाइल नम्बर में एक नम्बर बिहार सरकार के एक मंत्री का भी है। कुछ कागजात उसकी बीमारी के बारे में है। ब्रजेश के पास मिले सभी कागजात सील कर दिये गये हैं। 

बालिका गृह से कई कागजात साथ ले गयी  CBI

आज सुबह CBI की टीम ने जांच के लिए बालिका गृह पहुंची। जांच टीम के साथ एक मजिस्ट्रेट भी थी। उनकी मौजूदगी में बालिका गृह के बंद कमरे खोले गये। यहां से  कुछ कागजातों को CBI अपने साथ ले गयी है। जांच टीम ने ब्रजेश के अखबार के दफ्तर की भी तलाशी ली।

Suggested News