बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नालंदा के बिंद में शादी का झांसा देकर नाबालिग तो खुदागंज में जीजा के भाई ने किया यौन शोषण, दोनों मामले में FIR दर्ज

नालंदा के बिंद में शादी का झांसा देकर नाबालिग तो खुदागंज में जीजा के भाई ने किया यौन शोषण, दोनों मामले में FIR दर्ज

नालंदा. खुदागंज थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी का झांसा देकर जीजा के भाई ने नाबालिग का एक साल तक यौन शोषण किया। इस मामले में पीड़िता ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें गया जिला के मेडिकल कैंप थाना क्षेत्र के भगनू बिगहा गांव निवासी उमेश प्रसाद के पुत्र धीरज कुमार को आरोपी बनाया गया है। इसके बाद पुलिस पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाई।

आरोपों में पीड़िता ने बताया है कि बहनोई का भाई धीरज कुमार शादी का झांसा देकर उसे प्रेम जाल में फांस लिया। इसके बाद उसका यौन शोषण करने लगा। शोषण का सिलसिला करीब एक साल चला। शादी का दबाव बनाने पर वह पांच लाख रुपया दहेज मांगने लगा। इसके बाद पारिवारिक पंचायती भी हुई। इसका कोई नतीजा नहीं निकला। थानाध्यक्ष श्रीमंत कुमार सुमन ने बताया कि यौन शोषण का केस दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।

इसी तरह बिंद थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी का यौन शोषण किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी द्वारा शादी से मुकरने पर पीड़िता ने घटना की प्राथमिकी थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने नाबालिग आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया। इसके बाद आरोपी को जुबेनाइल कोर्ट में लाया गया।

आरोपों में 15 वर्षीया पीड़िता ने बताया है कि चार माह पहले वह शौच के लिए खेत की ओर गई थी। यहां घात लगाए बदमाश उससे कुकृत्य किया। कुकृत्य के बाद बदमाश ने शादी का झांसा देकर उसे चुप करा दिया। इसके बाद लगातार वह शोषण करता रहा। गर्भवती होने पर शादी का दबाव बनाने पर वह शादी से मुकर गया। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि 17 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर जेजेबी को सुपुर्द कर दिया गया है।

Suggested News