बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पीएम मोदी के जन्मदिन पर बन गया नया रिकॉर्ड, बिहार ही नहीं पूरे देश में हो गया बड़ा काम

पीएम मोदी के जन्मदिन पर बन गया नया रिकॉर्ड, बिहार ही नहीं पूरे देश में हो गया बड़ा काम

पटना. 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन था। इस मौके पर देशभर में रक्तदान कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान एक लाख से अधिक लोगों ने रक्तदान कर विश्व रिकॉर्ड बनाया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रक्तदान अमृत महोत्सव के माध्यम से रक्तदान करने वाले स्वयंसेवकों की संख्या एक लाख को पार कर गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इससे पहले 2014 में एक दिन में सबसे अधिक 87,059 लोगों ने रक्तदान किया था। शनिवार को दिल्ली के सफदरगंज हॉस्पिटल में मनसुख मंडाविया ने रक्तदान किया। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि ई-रक्तकोश पोर्टल पर 2.07 रक्तदाताओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है। रक्तदान अमृत महोत्सव के लिए देशभर में 6,112 कैंप लगाए गए थे।

दरअसल, पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने के लिए भाजपा ने एक पखवाड़े तक सेवा के कई प्रकल्प चलाने का निर्णय लिया है। इसमें 17 सितम्बर को उनके जन्मदिन पर कई प्रकार के कार्य किए गए. पटना सहित देश भर में भाजपा कार्यकताओं ने जोरदार उत्साह के साथ पीएम मोदी का जन्मदिन मनाया। इस दिन कई जगहों पर रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। अब इस रक्तदान ने नया इतिहास रच दिया है। यह पहला मौका है जब देश में एक व्यक्ति विशेष को समर्पित दिन के दिन इतनी बड़ी संख्या में रक्तदान हुआ।

पीएम मोदी अब 72 साल के हो गए हैं। उन्होंने 17 सितम्बर को अपने जन्मदिन पर देश को विशेष तोहफा देते हुए विलुप्त हो चुके चीता को देश में लाने सफल काम करवाया. पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश में नेशनल पार्क में 8 चीतों को छोड़ा. 


Suggested News