बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में पत्रकार ने खुद को मारी गोली, JDU नेत्री से चल रहा था अफेयर, सुसाइड नोट में प्रेमिका को बताई वजह

पटना में पत्रकार ने खुद को मारी गोली, JDU नेत्री से चल रहा था अफेयर, सुसाइड नोट में प्रेमिका को बताई वजह

PATNA : राजधानी पटना में पत्रकार विशाल कुमार ने अपने घर पर ही अपने प्रेमिका के खिलाफ सुसाइड नोट लिखकर खुद को गोली मार दी। गोली लगने से उसकी हालत खराब है। विशाल का उसकी प्रेमिका जदयू नेत्री वंदना से विवाद चल रहा था। वो उसे सुसाइड के लिए उकसा रही थी। विशाल ने मेल पर सुसाइड नोट भी लिखा है। जिसे उसने अपनी बहन के वॉट्सऐप पर भी भेजा है। 

विशाल ने मेल पर सुसाइड नोट इसमें लिखा है कि मुझे सुसाइड के लिए वंदना और उसके बच्चों ने उकसाया है। वंदना ने मुझसे कहा कि मैं घर पर लाइसेंसी पिस्टल छोड़कर आई हूं। दम है तो खुदकुशी कर के दिखाओ। मैं मां के घर टीवी के सामने बैठी हूं। सभी के साथ बैठकर तुम्हारी मौत की खबर देखूंगी। इसके बाद विशाल ने वंदना को कई फोन किए लेकिन उसने नहीं उठाया। इसी आखिरी कॉल के बाद उसने उसने सुसाइड नोट लिखा और खुदको गोली मार ली।

विशाल ने सुसाइड नोट में लिखा है कि वंदना जदयू नेता है। विशाल, वंदना के घर में ही परिवार के साथ किराए पर रहता था। खगोल के इसी घर में उसने खुद को गोली मार ली। वो एक अखबार के लिए रिपोर्टिंग करता था। दानापुर के एक प्राइवेट अस्पताल में विशाल का इलाज चल रहा है।

Suggested News