बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जो व्यक्ति प्रकृति से जुडा है,वह आज भी अपने घरों में एक पौधा जरूर लगाता है : डॉ. सुनील

जो व्यक्ति प्रकृति से जुडा है,वह आज भी अपने घरों में एक पौधा जरूर लगाता है : डॉ. सुनील

PATNA : विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर संजीवनी आई हॉस्पिटल एवं रिसर्च इंस्टीटयूट, किदवईपुरी पटना में वृक्षारोपण कर लोगों को पर्यावरण के प्रति संदेश दिया गया. इस मौके पर नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील कुमार सिंह ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण हेतु पूरे विश्व में मनाया जाता है. सिंह ने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन की अहम जरूरत है. 

नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ.सुनील कुमार सिंह ने वृक्षारोपण करने के बाद कहा कि दिनों दिन शहर कंक्रीट के जंगल में तब्दील होता जा रहा है. जहां कुछ साल पहले हरियाली दिखती थी, वहीं आज उंची-उंची इमारतें खडी हो गई है. उन्होंने कहा कि प्राचीन काल से ही वृक्षों की पूजा होती आ रही है. जो व्यक्ति प्रकृति से जुडा है,वह आज भी अपने घरों में एक पौधा जरूर लगाता है. 

डॉ. सिंह ने कहा कि वृक्षों से ही पूरा संसार है, इसे काटकर हम खुद ही विभिन्न बिमारियों को न्यौता देने का काम कर रहे हैं.  पेड़-पौधे के अस्तित्व से हमारी हेल्दी आबो-हवा का भी निर्धारण होता है. ऐसे में पौधों को लगाना और उसकी रक्षा करना भी महत्वपूर्ण है. यह किसी समुदाय या शहर की समस्या नहीं है, बल्कि ये पुरे दुनिया की समस्या है जो की किसी एक के प्रयास से खत्म नहीं हो सकता. 

अगर इसका ठीक से निवारण नहीं हुआ तो ये एक दिन जीवन का अस्तित्व खत्म कर सकता है. उन्होंने कहा कि पेड़ों से छाया, फल, लकड़ी, दवा, आक्सीजन आदि की प्राप्ति हमें होती है. इनके बिना धरती पर जीवन संभव नहीं है. पर्यावरण संतुलन के बिगड़ते हालात पर काबू पाने और ग्लोबल वार्मिग को कम करने में पेड़ पौधों का अहम रोल है. हर आदमी को जीवन में अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए. साथ ही उनकी देखरेख की व्यवस्था करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि पौधों से धरती ही नहीं शरीर की हरियाली बनी रहती है. 

Suggested News