औरंगाबाद में मेडिकल जांच कराने आया कैदी पुलिस को चकमा देकर हुआ फरार, पुलिस महकमें में मचा हड़कंप

औरंगाबाद में मेडिकल जांच कराने आया कैदी पुलिस को चकमा देकर ह

AURANGABAD : औरंगाबाद सदर अस्पताल में जम्होर थाना पुलिस द्वारा न्यायालय में प्रस्तुत करने से पहले मेडिकल कराने आए तीन कैदियों में से एक कैदी हाथ से हथकड़ी सरका कर फरार हो गया है। कैदी के फरार होने के बाद सदर अस्पताल में अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। 

सदर अस्पताल के सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मियों ने भी खदेड़कर पकड़ने का प्रयास किया। मगर तब तक वह नौ दो ग्यारह हो गया। फरार हुए कैदी की पहचान दाउदनगर करमाही निवासी  नीरज कुमार के रूप में की गईं है। जम्होर थानाध्यक्ष राजकिशोर सिंह ने बताया कि फरार कैदी देह व्यापार मामले में गिरफ्तार हुआ था और आज वह सदर अस्पताल से फरार हो गया है। 

हालाँकि कैदी के फरार हो जाने के बाद पुलिस महकमें में हडकंप मच गया है। थानाध्यक्ष ने कहा की उसकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

Nsmch

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट