बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बजट में पूर्व मध्य रेलवे के लिए 12,606 करोड़ रूपए का प्रावधान, वर्ष 2009-14 के औसत बजट से 484 प्रतिशत अधिक आवंटन

बजट में पूर्व मध्य रेलवे के लिए 12,606 करोड़ रूपए का प्रावधान, वर्ष 2009-14 के औसत बजट से 484 प्रतिशत अधिक आवंटन

पटना. वित्त वर्ष 2022-23 के आम बजट में पूर्व मध्य रेलवे को विभिन्न परियोजनाओं हेतु पर्याप्त आवंटन हुआ है. पूमरे की ओर से शुक्रवार को कहा बजट विवरण की जानकारी देते हुए कहा गया कि पूर्व मध्य रेल को बजट 2022-23 में पर्याप्त धनराशि मुहैया करायी गयी है. इस बजट में पूर्व मध्य रेल के लिए 6549 करोड़ रूपए की राशि आवंटित की गई है. साथ ही आंतरिक संसाधनों, पीपीपी सहित अन्य माध्यमों से लगभग 6057 करोड़ रूपए का निवेश जाएगा. इस प्रकार दोनों मिलाकर कुल 12,606 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है.

पूमरे की ओर से कहा गया कि राज्यवार बजट आवंटन के दृष्टिकोण से देखा जाए तो इस बार के बजट में बिहार राज्य में चल रही नई रेल लाईनों के निर्माण, आमान परिवर्तन और दोहरीकरण से जुड़ी 57 परियोजनाओं (पूर्व मध्य रेल के साथ-साथ अन्य क्षेत्रीय रेलों की परियोजनाएं भी शामिल) के लिए रिकॉर्ड 6606 करोड़ रूपए का आवंटन किया गया है. बिहार राज्य के लिए वर्ष 2022-23 का यह कुल बजट आवंटन वर्ष 2009-14 के औसत बजट आवंटन रू. 1132 करोड़ की तुलना में 484 प्रतिशत अधिक है. 

बजट 2022-23 में पूर्व मध्य रेल को कुछ प्रमुख मदों हेतु आवंटित राशि में  नई लाइन परियोजना के लिए 3438 करोड़ रूपये. आमान परिवर्तन कार्य के लिए 265 करोड़ रूपये. दोहरीकरण परियोजना के लिए 3028 करोड़ रूपए. सड़क संरक्षा कार्य (समपार) के लिए 88.5 करोड़. सडक संरक्षा कार्य (आरओबी/आरयूबी) के लिए 453.74 करोड. रेल पथ नवीकरण के लिए 620 रूपए करोड. उपभोक्ता सुविधाओं के विकास के लिए 487.20 करोड. सिगनल एवं दूरसंचार संबंधी कार्य के लिए 150 करोड़. बिजली संबंधी अन्य कार्य (Other electrical works including TRD) के लिए 972.39 करोड़. पुल संबंधित कार्य के लिए 75 करोड़. वर्क्सशाप के लिए 105 करोड़. और यातायात सुविधा के लिए 67 करोड का प्रावधान किया गया है. 

अन्य महत्वपूर्ण कार्यों के लिए आवंटन में सोननगर-दुर्गावती के बीच 17 आरओबी (डीएफसी) का निर्माण : 68 करोड़ रूपए का आवंटन. सोननगर-गढ़वा रोड के मध्य 08 व आरा-सासाराम रेलखंड पर 60 समपारों के बदले कुल 68 एलएचएस के निर्माण हेतु 12 करोड़ रूपए का आवंटन. पूर्व मध्य रेल के 07 विभिन्न स्टेशनों पर इंटीग्रेटेड सिक्यूरिटी सिस्टम हेतु 1.11 करोड़ रूपए का आवंटन. प्रमुख स्टेशनों पर लिफ्ट के प्रावधान हेतु 1.27 करोड़ रूपए का आवंटन. प्रमुख स्टेशनों पर एस्केलेटर के प्रावधान हेतु 4.27 करोड़ रूपए का आवंटन. स्टेशनों पर एएफओबी हेतु 68.40 करोड़ रूपए का आवंटन. स्टेशनों के उन्नयन एवं सुधार कार्य हेतु 25 करोड़ रूपए का आवंटन. गया मेमू शेड के लिए 08 करोड़ रूपए का आवंटन. बरौनी बाईपास स्टेशन पर यातायात सुविधाओं में सुधार 27 करोड़ का प्रावधान किया गया है. 

पूमरे ने कहा है कि दोहरीकरण, अमानपरिवर्तन और नई लाइनों के परियोजनाओं के लिए बजट में पर्याप्त राशि आवंटित की गई है. वहीं ऐसी परियोजनाएं जो घोषणा के बाद भी अब तक शुरू नहीं हो सकी हैं उसका एक बड़ा कारण जमीन का विवाद है. 



Suggested News