बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार के एक बड़े अधिकारी के रिवाल्वर को चोरों ने उड़ाया, मामला दर्ज

बिहार के एक बड़े अधिकारी के रिवाल्वर को चोरों ने उड़ाया, मामला दर्ज

PATNA :   चोर-लुटेरों की हथियार पर खास नजर होती है। रुपये, गहनों अलावा हथियार भी उनके निशाने पर रहते हैं। पटना के पत्रकार नगर इलाके में चोरों ने एक बड़े अधिकारी का रिवाल्वर उड़ा लिया है। इस मामले में पत्रकार नगर थाना में मामला दर्ज कराया गया है।

 पत्रकार नगर थाना क्षेत्र के प्रोफेसर कालोनी के मकान नम्बर N-7 में ध्रुव कुमार सिंह रहते हैं। उनके पुत्र बबलू कुमार छपरा में असिस्टेंट सेल टैक्स कमिश्नर हैं। उनका लाइसेंसी रिवाल्वर पटना स्थित घर में रखा था। ध्रुव कुमार सिंह पूजा-पाठ के लिए कहीं गये हुए थे। इसी समय चोरों ने उनके घर पर धावा बोल दिया। जब वे घर लौटे तो घर में सामान पसरा हुआ मिला। उन्होंने जब घर के सामानों की खोज खबर ली तो रिवाल्वर को गायब पाया। इसके बाद ध्रुव कुमार सिंह ने थाना में रिवाल्वर चोरी होने का मामला दर्ज करा दिया। 

 पटना से कुंदन कुमार की रिपोर्ट

Suggested News