बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भीषण गर्मी से अचानक चलती बाइक में लगी आग, एक की मौके जलने से मौके पर हुई मौत, दूसरा गंभीर रूप से जख्मी

भीषण गर्मी से अचानक चलती बाइक में लगी आग, एक की मौके जलने से मौके पर हुई मौत, दूसरा गंभीर रूप से जख्मी

AURANGABAD : भीषण गर्मी में आप बाइक चला रहे है तो सावधान हो जाईये। औरंगाबाद में आज एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहाँ चलती बाइक में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। वही दूसरा गम्भीर रूप से झुलस गया है। मृतक की पहचान सिमरा थाना क्षेत्र के कर्मा बतसपुर निवासी सरपंच पाठक के रूप में किया गया है। वही घायल नारायण पाठक बताए जा रहे है। 

बताया जा रहा है की यह घटना तब घटी। जब नारायण पाठक अपने सगे भाई सरपंच पाठक को इलाज कराने हेतु अपने गांव से औरंगाबाद आ रहे थे। सरपंच पाठक को लकवा मार दिया था। इसी दौरान जैसे ही मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एनएच 2 पर कामा विगहा मोड पर पहुंचे ही थे कि अचानक चलती बाइक में आग लग गया और दोनों लोग जल गया। 

हालाँकि बाइक को रोक कर अपनी जान बचाने को लेकर घायल भाग गया। लेकिन वही लकवा के मरीज होने के कारण सरपंच पाठक भागने में असमर्थ रहे और वह जिंदा जल गये। जिनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई।

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट 

Suggested News