बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नालंदा में ऑनलाइन ठगी की शिकार हुई महिला ने उठाया खौफनाक कदम, फांसी लगाकार की आत्महत्या

नालंदा में ऑनलाइन ठगी की शिकार हुई महिला ने उठाया खौफनाक कदम, फांसी लगाकार की आत्महत्या

NALANDA: नालंदा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां ऑनलाइन ठगी से आहत महिला ने फांसी लगाकार अपनी जान दे दी है। वहीं पुलिस फिलहाल इस मामला में जांच कर रही है। वहीं मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

दरअसल, मामला सोहसराय थाना इलाके के सहोखर मोहल्ले का है। जहां ऑनलाइन ठगी से आहत एक महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा कि, महिला का पति दिल्ली के होटल में काम करता है। उसने घर खर्ची के लिए पत्नी के मोबाइल पर 10 हजार रुपए भेजा था। मृतका की पहचान विजय साव की 32 वर्षीया पत्नी खुशबू देवी हैं। महिला के 4 छोटी छोटी बच्ची हैं। 

मामले को लेकर परिजन ने बताया कि पति ने जो रुपए भेजे थे वह किसी तरह दूसरे जगह ट्रांसफर हो गया। जिसके बाद से वह डिप्रेशन में चल रही थी। बच्चों के साथ कमरे में बंद होकर रोया करती थी। सोमवार की शाम खाना खाने के बाद अकेले कमरे में सोने चली गई।

वहीं सुबह जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खोला तब बच्ची ने खिड़की से देखी तो फंदे से लटकी देख चीख पुकार करने लगी।  प्रभारी थानाध्यक्ष सीमा कुमारी ने बताया कि महिला से ऑनलाइन ठगी हो जाने से आहत थी। शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजन को सौंप दी गई है।

Suggested News