बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना कलेक्ट्रेट के पास गंगा किनारे अधमरे अवस्था में मिला युवक, मचा हड़कंप

पटना कलेक्ट्रेट के पास गंगा किनारे अधमरे अवस्था में मिला युवक, मचा हड़कंप

Patna : राजधानी पटना से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां कलेक्ट्रेट के पास गंगा किनारे से एक  युवक को अधमरे हालत में बरामद किया गया है। पुलिस उसे लेकर अस्पताल गई है। युवक जीवित है या उसकी मौत हो चुकी है इसका अभी  पता नहीं चल पाया है। शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुटी है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि आज अहले सुबह गंगा किनारे कुछ लोग मॉर्निग वॉक को गय़े थे। उसी दौरान क्लकट्रीयट घाट के पास पड़े एक युवक पर लोगों की नजर पड़ी।

बताया जा रहा है कि युवक के मुंह और नाक से फेन निकल रहा था। लोगों ने आनन-फानन में इसकी सूचना स्थानीय लोगों और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। 

इधर घटना की सूचना मिलते ही गांधी मैदान थाना पुलिस मौके पर पहुंच युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले गई है। युवक की हालत फिलहाल क्या है इसका पता नहीं चल पाया है। लोगो ने ऐसी आशंका व्यक्त की है कि युवक के साथ कुछ अनहोने हुई है। 


Suggested News