बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

स्कूटर से ससुराल जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, हमले के लिए पहले से इंतजार कर रहे थे हत्यारे

स्कूटर से ससुराल जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, हमले के लिए पहले से इंतजार कर रहे थे हत्यारे

NALANDA : जिले में एक युवक को गोलियों से भून (Jehanabad Youth Shot Dead In Nalanda) दिया। जिससे उसकी मौके पर ही युवक की मौत हो गयी। घटना एकंगरसराय थाना क्षेत्र खरजम्मा गांव के निकट का है। मृतक जहानाबाद से स्कूटी पर सवार होकर ससुराल करायपरसुराय थाना क्षेत्र के चंदकुरा गांव जा रहा था। इसी दौरान पूर्व से घात लगाए स्कार्पियो सवार अज्ञात अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने मृतक की पहचान जहानाबाद जिले के घोंसी थाना क्षेत्र बेलाय गांव के विकास कुमार (पिता जानकी प्रसाद) के रूप में की है।
मामले में पुलिस की ओर से आशंका जतायी जा रही है कि मृतक स्कूटी पर सवार होकर घर से करायपरसुराय थाना क्षेत्र चंदकुरा गांव ससुराल रहा था। इसकी पक्की जानकारी हमलावरों के पास था। घटना की अंजाम देने के लिए अपराधियों ने सुरक्षित स्थान का चयन कर हमला किया गया।

गश्ती के दौरान पड़ी पुलिस की नजर

एकंगरसराय थाना के अनुसार घटना के कुछ देर बात पास से गुजर रही गश्ती वाहन पर सवार पुलिस कर्मियों की नजर खून से लथपथ पड़े युवक पर पड़ी। जिसके बाद गश्ती दल घायल युवक को उठा कर एकंगरसराय प्राथमिक अस्पताल ले गये, जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल, घटना का स्पष्ट कारण पता नहीं चला है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

Suggested News